फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल टीवी के जरिए घर-घर ब्राडबैंड पहुंचाएगी सरकार

Tue, 10 Mar 2015 01:12 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि कई केबल ऑपरेटर ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराने के इच्छुक हैं। इससे देश में इंटरनेट की उपलब्धता बढ़ेगी।
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में प्रसाद ने कहा कि तकनीक में सुधार कर शहरी इलाकों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने के केबल ऑपरेटरों के प्रस्ताव पर उनका मंत्रालय विचार कर रहा है। दरअसल, देश में केबल टीवी का व्यापक नेटवर्क है और तकनीक में सुधार कर इसका इस्तेमाल ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराने में किया जा सकता है।

इससे पहले दूरसंचार मंत्री यह भी कह चुके हैं कि सभी ग्राम पंचायतों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए सेटेलाइट तकनीक, ड्रोन या विशेष बैलून के इस्तेमाल पर उनका मंत्रालय विचार करने को तैयार है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में प्रसाद ने भारत को इंटरनेट गवर्नेंस का एक अहम हिस्सेदार बताया और कहा कि भविष्य में वेब तक पहुंच कुछ लोगों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह क्षेत्र सभी के लिए खुला होना चाहिए।

प्रसाद ने कहा कि इंटरनेट गवर्नेंस के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि अमेरिका ने सितंबर 2015 या इस साल के अंत तक इंटरनेट पर अधिपत्य रखने वाले तंत्रों को खत्म करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें