आम आदमी सुबह के समय वयस्त रूटों पर ट्रेन के टिकट क्यों नहीं बुक करावा पाते थे? इस बात का खुलासा रेलवे ने कर दिया है। रेलवे की मानें तो अब सुबह के समय व्यस्तम रूटों के ट्रेन टिकट बुक करने में लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।
इंडियन एक्सप्रेस की स्टोरी के मुताबिक रेलवे ने वह कारण पकड़ लिया है जिसकी वजह से हजारों लोग सुबह टिकट नहीं बुक करवा पाते थे। टिकट बुक करवाने वाले लोगों ने शिकायत की थी कि सुबह आठ बजे काउंटर पर पहुंचने के बाद भी उनके टिकट बुक नहीं होते हैं।
रेलवे ने आंतरिक जांच करने के बाद यह बात पकड़ी कि रेलवे की टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने के एक मिनट के भीतर ही टिकट दलाल 4,000 टिकटों पर अपना कब्जा जमा लेते हैं। आंतरिक जांच में पता चला कि दलाल लोग पैसेंजर रिजर्वेशन सॉफ्टवेयर का फायदा उठा रहे थे। पैसेंजर रिजर्वेशन सॉफ्टवेयर के जरिए एक दिन पहले ही किसी और ट्रेन में टिकट बुक करवाके अपनी जानकारी दे देते थे।