अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस इसकी वजहों को जरूर तलाशेगी। लेकिन सोमवार को कांग्रेस कार्यकारी समिति की बैठक से पहले हार के जिम्मेदार लोगों को जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा।
बैठक में सलाहकारों से इस हार की कैफियत मांगी जा सकती है। पार्टी के कुछ नेता अपनी निजी बातचीत में राहुल गांधी के कुछ प्रमुख सलाहकारों की खासी आलोचना कर रहे हैं।
जबकि कुछ नेता टिकट बंटवारे में गड़बड़ी को लेकर खासे मुखर हैं। जिन लोगों के खिलाफ कार्रर्वाई होने की आशंका है उनमें जयराम रमेश, मोहन गोपाल, मधुसूदन मिस्त्री और, मोहन प्रकाश और अजय माकन के नाम शामिल हैं।