फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और जब संसद में रो पड़े आडवाणी

Sat, 22 Feb 2014 07:50 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
15वीं लोकसभा के आखिरी दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बड़ी मुश्किल से अपनी भावनाओं पर काबू रख पाए। सदस्यों की लगातार तारीफ के बीच आडवाणी को कई बार खुद को भावनाओं में बहने से रोकने की कोशिश करते हुए देखा गया।
विज्ञापन


इसी दौरान जब माकपा के बासुदेव आचार्य ने उन्हें फादर ऑफ द हाउस बताया तो आडवाणी ने आंसुओं को रोकने लिए अपना चेहरा झुका लिया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी उनकी जमकर तारीफ की।

इस दौरान वह आडवाणी को कथित तौर पर पार्टी में साइड लाइन करने की कोशिशों पर भाजपा नेताओं को भरे सदन में खरी खरी सुनाने से नहीं चूके।

विदाई भाषणों में सबसे अधिक तारीफ और सम्मान आडवाणी को मिला। चाहे प्रधानमंत्री हों या अन्य दलों के नेता सभी ने सदन के सबसे वरिष्ठ नेता की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन


माकपा नेता बासुदेव आचार्य ने उनकी तुलना गृहमंत्री रहे इंद्रजीत गुप्त से की और कहा कि आडवाणी भी गुप्त की तरह फादर ऑफ द हाउस हैं। आचार्य की इस टिप्पणी से आडवाणी बेहद भावुक हो गए।

इसके बाद जब मुलायम ने तारीफ शुरू की तो आडवाणी को बार-बार भावुक होते देखा गया। इसी दौरान जब विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने उनकी तारीफ शुरू की तो भावनाओं में बहने से बचने के लिए आडवाणी को पहलू बदलते देखा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें