अलीगढ़ में अमर उजाला और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीम) ने 25 जनवरी को 'जेईई मेन मॉक टेस्ट 2014' का आयोजन किया, जिसका रिजल्ट आ गया है।
आदित्य गर्ग (रजिस्ट्रेशन नंबर 1301) ने इस प्रतियोगिता में लैपटॉप जीता है, जबकि धीरज कुमार (रजिस्ट्रेशन नंबर 1304) और तुषार सिंघल (रजिस्ट्रेशन नंबर 1300) ने टैबलेट पाने के हकदार बने हैं।
अमन गुप्ता (रजिस्ट्रेशन नंबर 1277), अभिनव अटारी (रजिस्ट्रेशन नंबर 1258) और अक्षित वर्मा (रजिस्ट्रेशन नंबर 1239) ने इस प्रतियोगिता में स्मार्टफोन जीते हैं।
'जेईई मेन मॉक टेस्ट 2014' के जरिए जेईई मेन 2014 एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों को अपनी तैयारी का स्तर जांचने का सुनहरा मौका मिला।
यह मॉक टेस्ट अलीगढ़ में खैर रोड करसुआ स्थित आईटीएम कॉलेज में आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र के साथ इनाम दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में किसको क्या मिला, इसका ब्योरा नीचे दिया गया है -