फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिसंबर को मनाएंगे बड़ी दीवालीः मोदी

Wed, 31 Oct 2012 08:10 PM IST
गांधीनगर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि उनकी पार्टी 20 दिसंबर को बड़ी दीपावली मनाएगी। इसी दिन विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाने हैं। साथ ही कहा कि हमें गुजरात विजय के बाद और भी दिलों को जीतने का काम करना है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस बार राज्य की जनता दो बार दीवाली मनाएंगी। पहली पारंपरिक दीवाली 13 नवंबर को और दूसरी लोकतंत्र की जीत के जश्न में। 20 दिसंबर को राज्य में इतने भव्य तरीके से दीपावली मनाएंगे जैसी पहले कभी नहीं मनाई गई होगी। राज्य में 13 और 17 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 20 दिसंबर को होनी है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को पार्टी की युवा शाखा की ‘विजय प्रयाण यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत 1300 पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य भर में चुनाव प्रचार के लिए भेजा जाएगा। अप्रत्यक्ष रूप से अपनी राष्ट्रीय राजनीति में आने का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात विजय के बाद हमें थमना नहीं है क्योंकि हमें राज्य के बाहर और भी दिलों को जीतना है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी का अभियान धन और झूठ के दम पर चल रहा है लेकिन हम कोई शॉर्टकट नहीं चाहते हैं।  हम चुनाव कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ेंगे। मोदी ने कहा कि कुछ लोग मेरा अनिष्ट चाहते हैं लेकिन आप जैसे लाखों लोग मेरी रक्षा कर रहे हैं, ऐसे में मुझे कुछ नहीं हो सकता है।

भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पर विकलांगों के लिए आवंटित धन को अपनी जेब में रख लेने का आरोप लगा तो उन्होंने कैसे बर्ताव किया। उन्होंने  गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसी तरह से वीरभद्र सिंह ने भी कैमरा तोड़ने की चेतावनी दे डाली। इन लोगों ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर तीन दिन में ही आपा खो दिया जबकि मैं 12 सालों से अपने खिलाफ आरोपों को बर्दाश्त कर रहा हूं लेकिन कभी अपना आपा नहीं खोया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें