फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में सोने के सिक्कों पर सात फीसदी की छूट

Wed, 31 Oct 2012 07:55 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग ने त्योहारों के मौके पर दिल्ली सर्किल के अपने डाकघरों के जरिए सोने के सिक्कों पर कीमतों में सात फीसदी की छूट देने की घोषणा की है। निर्धारित डाकघरों को इस दिन और दीपावली की पूर्वसंध्या पर खोलने के लिए विशेष प्रवाधान किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा चुनिंदा डाकघरों में सोने के सिक्कों की बिक्री पर 7 फीसदी की छूट की पेशकश 8 अक्टूबर 2012 से 31 दिसंबर तक भी दी जा रही है। सोने के सिक्के 0.5 ग्राम, 1 ग्राम, 5 ग्राम, 8 ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम और 50 ग्राम में मिलेंगे।

इधर विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने कहा है कि ऊंची कीमत के बावजूद चालू त्योहारी एवं वैवाहिक सीजन में सोने की मांग में तेजी बनी हुई है। परिषद के ज्वेलरी निदेशक विपिन शर्मा ने वैवाहिक ज्वेलरी कलेक्शन अजवा की लांचिंग के मौके पर कहा कि पिछले त्योहारी एवं वैवाहिक सीजन की तुलना में चालू सीजन में मांग अधिक है।
विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट सोने के के यह गहने 70 ग्राम से लेकर 300 ग्राम तक वजन में उपलब्ध हैं। यह कलेक्शन भारतीय परंपरागत शादी-विवाह को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसकी बिक्री ऑनलाइन के साथ ही कुछ चुनिंदा ज्वेलरी शो रूम के माध्यम से भी की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पांच शोरूम पर यह कलेक्शन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें