प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेश दौरे पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक ऐसे शहर का दौरा किया जिसे 'भविष्य का शहर' कहा जाता है।
मैसडर नाम का यह शहर दुनिया का पहला ऐसा शहर है जिसे भविष्य की जरुरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। यहां एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए पेट्रोल या डीजल की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
बिजली का उत्पादन भी प्राकृतिक स्रोतों से ही किया जाता है। खाना पकाने के लिए गैस या किसी अन्य तरह के ईंधन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यहां न गंदगी है और नहीं प्रदूषण।