फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदिए प्याज, कीमत 40 रुपए किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज की कीमत लगातार बढ़ती जा रही हैं। आलम ये है कि गरीबों ने तो अपने खाने की मेन्यू से ही प्याज को बाहर निकाल दिया है और मध्यम वर्गीय परिवार भी कोशिश में है कि कम से कम प्याज का उपयोग किया जाए। लेकिन जनाब अगर आप सस्ते प्याज की तलाश में हैं तो आपकी तलाश आपके घर में ही खत्म हो सकती है।
विज्ञापन


जी हां, सही सुना अगर आप सस्ते प्याज की तलाश में हैं तो आप घर बैठे ही इसे खरीब सकते हैं बस आपको इसके लिए कुछ ऑनलाइन स्टोर्स की वेबसाइट पर जाकर इसका ऑर्डर करना होगा जो 40 रुपये से 70 रुपये की कीमत पर प्याज बेच रहे हैं।

लोकलबनिया, मेराग्रोसर, फ्रेशफलसब्जी और ग्रोसरमैक्स.कॉम जैसी कंपनी अपने ग्राहकों के लिए 40 से 69 रुपये के बीच सस्ते प्याज महैया करा रही हैं। जबकि बाजार में इसी प्याज के दाम करीब 80 रुपये किलो तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से 70 रुपये किलो

दरअसल ये कंपनियां सीधे किसानों से अपने सामान खरीदकर अपने ग्राहकों तक पहुंचाती है जिससे बिचौलियों का मुनाफा खत्म हो जाता है और इसका लाभ जनता को मिलता है।

ये कंपनियां अलग-अलग तरीकों से सस्ते दामों पर प्याज मुहैया कराने काम कर रही हैं। फ्रेशफलसब्जी सीधे तौर पर 40 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बेच रही है तो कुछ दूसरी कंपनियां किसी खास दिन पर ऑफर दे रही है। इतना ही नहीं कुछ कंपनियां कई सामानों के साथ कुछ प्रतिशत का छूट दे रही हैं।

हालांकि, कंपनियां इस बात का भी ख्याल रख रही हैं कि कोई ग्राहक 2 किलो से ज्यादा प्याज न खरीद सकें। तो फिर इंतजार किस बात का। तैयार हो जाइए सस्ते प्याज की खरीददारी के लिए और घर बैठे ही ऑर्डर देकर मंगवाईए अपने जरुरत का प्याज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें