फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापमं: अक्षय के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी पत्रकार अक्षय कुमार के शरीर पर कोई बाहरी या अंदरूनी चोट का निशान नहीं मिला है। यह जानकारी अक्षय के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है।
विज्ञापन


अक्षय की मौत मध्य प्रदेश के झाबुआ में व्यापमं घोटाले की रिपोर्टिंग करने के अचानक तबीयत खराब हो गई थी और बाद में उनकी मौत हो गई थी।

हालांकि गुजरात के दाहोद सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने अक्षय की मौत के कारणों पर अपनी राय को सुरक्षित (रिजर्व) रखा हुआ है।
विज्ञापन

वजह का खुलासा नहीं

मध्य प्रदेश के झाबुआ के एसपी आबिद खान का कहना है कि गुजरात दाहोद स्थित अस्पताल से मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय के शरीर पर कोई अंदरूनी या बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

वहीं दूसरी ओर नाम नहीं छापने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि 38 वर्षीय पत्रकार का हृदय का आकार बढ़ा हुआ था लेकिन अधिकारी ने इसकी वजह का खुलासा करने से इनकार कर दिया।

अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने मौत के कारणों पर अपनी राय सुरक्षित रखा है और विसरा रिपोर्ट के आने का इंतजार करने को कहा है।

खान ने कहा कि विसरा सैंपल दाहोद अस्पताल ने सुरक्षित रखा था और आगे की जांच के लिए इसे नई दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मेगनगर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया है। पुलिस की एक दल को मृतक पत्रकार के साथ मौजूद कैमरामैन और अन्य लोगों के बयान लेने के लिए दिल्ली भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें