फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE: मतदान जारी, दांव पर मोदी लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भी मतदान सात बजे शुरू हो गया था और धीरे धीरे तेजी पकड़ता गया। कई बड़ी हस्तियों समेत फिल्मी सितारे भी वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों तक पहुंचे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 288 सीटों के साथ साथ एक लोकसभा सीट के लिए भी मतदान किया जा रहा है। जून में बीड के सांसद गोपीनाथ मुंडे का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था जिसके बाद से ये सीट रिक्त पड़ी हुई थी।

खबर के मुताबिक 91,376 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, इनमें से 9,900 से अधिक केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है जबकि मुंबई के 62 केंद्रों को भी संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इस चुनाव में राज्य के करीब 8.35 करोड़ मतदाता 4,119 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

सिरसा में चली गोली, नारनौंद में झड़प

हरियाणा में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान झड़पों की खबरें भी मिल रही हैं। सिरसा में गोली चलने की खबर है। गोली इनेलो समर्थक को लगी है। आरोप भाजपा समर्थकों पर है।

सिरसा शहर में कांडा समर्थकों और इनेलो समर्थकों में मारपीट की भी खबर है। इसके अलावा नारनौंद क्षेत्र में इनेलो और भाजपा वर्करों में झड़प की खबर है।

भाजपा वर्करों का आरोप है कि क्षेत्र के बांस गांव में इनेलो के कार्यकर्ता लोगों से जबरदस्ती इनेलो के पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं। उधर, इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के कई कार्यकर्ता जबरदस्ती उनके गांव में घुस आए हैं और गुंडागर्दी कर रहे हैं।

मोदी ने की मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के मतदाताओं, विशेषकर युवा मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने और रिकॉर्ड मतदान सुनिश्चित करने की अपील की।

Urging the people of Haryana & Maharashtra to go out & cast their votes. Youngsters must show the way & ensure record turnout.— Narendra Modi (@narendramodi) October 15, 2014


महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के साथ-साथ एक लोकसभा सीट बीड पर भी मतदान हो रहा है। हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है।

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव: वोटिंग जारी

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

हालांकि कुछ जगहों पर अभी वोटिंग ठंडी है लेकिन अधिकतर जगहों पर जनता का उत्साह देखने लायक है। कई बड़ी हस्तियों और राजनीतिक शख्सियतों ने भी अपने मताधिकार का प्रयाग किया है।

वोटों की गिनती रविवार 19 अक्तूबर को होगी। दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग ने भी जबरदस्त तैयारी की थी। दोनों राज्यों के चुनाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता की कसौटी के तौर पर आंका जा रहा है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र और हरियाणा का गणित

90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस, इनेलो के बीच है। भाजपा इस बार बिना किसी दल के साथ गठबंधन किए चुनाव मैदान में उतरी है। पिछले 10 साल से राज्य में कांग्रेस का शासन है।

प्रदेश के 1.63 करोड़ मतदाता 1351 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां 12 एनआरआई मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

वहीं महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 4119 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 1699 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। महाराष्ट्र में 8.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य में कांग्रेस, भाजपा, शिवसेना और एनसीपी चारों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा मनसे इस चतुष्कोणीय मुकाबले को पंचकोणीय बना सकती है। महाराष्ट्र में पिछले 15 साल से कांग्रेस-एनसीपी का शासन था।

कांग्रेस ने सर्वाधिक 287 जबकि भाजपा ने 280 (23 वे सीटें भी शामिल जिन पर सहयोगी दल भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं), शिवसेना ने 282, एनसीपी ने 278 और मनसे ने 219 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें