दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) घोटाले की लपटें जैसे जैसे अरुण जेटली को अपने घेरे में ले रही है वैसे वैसे कुछ क्रिकेटर उनके समर्थन में उतरते जा रहे हैं। वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और इशांत शर्मा के बाद अब विराट कोहली भी उनके समर्थन नें उतर आए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि डीडीसीए के अध्यक्ष के रूप में जेटली ने हमेशा क्रिकेट को बढ़ावा दिया।
विराट ने लिखा, 'हम अरूण जेटली जी के आभारी हैं कि वह हमारे संघ के अध्यक्ष रहे। वह हमेशा खेल का विकास करना चाहते थे और हमेशा क्रिकेटरों की हर संभव मदद की।' गौरतलब है कि 13 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे जेटली के ऊपर कोटला स्टेडियम के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है और ये आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उन्हीं के पार्टी के एक सांसद कीर्ति आजाद ने लगाया है।
Grateful to have @arunjaitley ji as the president of our association
He has always wanted to improve the game & help cricketers in everyway— Virat Kohli (@imVkohli) December 20, 2015