बढ़ई का काम करने वाले शख्स ने कथित तौर पर 21 साल की लड़की का बलात्कार का किया और फिर उसे आग लगा दी। घटना के बाद से आरोपी फरार था जो रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मिड डे के अनुसार, मुंबई के मालवानी इलाके में आरोपी ने पिछले सप्ताह घटना को अंजाम दिया था। घटना से पीड़िता बुरी तरह से जल गई थी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पीड़िता की मौत के बाद पुलिस को पीड़िता का बलात्कार होने का संदेह हुआ और इसी नजरिए से मामले की जांच की गई तो कई बातें सामने आने लगीं। आरोपी के घर से इस्तेमाल किए गया कंडोम जैसे कई चीजें मिली हैं।