फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पूरी हुई तो ड्राइवर ने ट्रैक पर ही छोड़ दी वीआईपी ट्रेन

Tue, 13 Jan 2015 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पूरी होने पर चालक वीआईपी ट्रेन डेक्कन उड़ीसी को पथौली स्टेशन पर छोड़कर चला गया। ट्रेन काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही। कंट्रोल रूम में सूचना के बाद आननफानन लोको स्टाफ ट्रेन को ईदगाह स्टेशन पर लेकर आया। समझा जा रहा है कि चालक लगातार ओवर टाइम करने से परेशान था।
विज्ञापन


बता दें, आईआरसीटीसी भारत दर्शन कराने को वीआईपी ट्रेनों का संचालन करती है। दिल्ली से चलने वाली डेक्कन उड़ीसी भी इसमें शामिल है। ट्रेन बांदीकुईं होती हुई सोमवार सुबह सात बजे पथौली स्टेशन पर पहुंची। कोहरे के कारण घंटों देरी से चल रही इस ट्रेन के चालक की ड्यूटी भी यहां पूरी हो गई थी।

उसने इसकी जानकारी अफसरों को दी, मगर कोई स्टाफ नहीं पहुंचा। काफी देर बाद उसने कंट्रोल रूम को सूचना दी और ट्रेन को ट्रैक पर ही छोड़कर चला गया। इसके बाद स्टाफ को यहां से रवाना किया गया। मामले को रेल अधिकारी दबाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन


वहीं, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी भूपिंदर ढिल्लन का कहना था कि चालक की ड्यूटी पूरी हो चुकी थी। उसने कंट्रोल को सूचना दी। तभी स्टाफ को भेज दिया। पथौली से ट्रेन को आगरा लेकर आया गया। इसमें किसी तरह की देरी नहीं हुई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें