फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में पुलिस जवानों के भरोसे पदक

Tue, 13 Jan 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
35वें राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स स्पर्धा में उत्तराखंड के पदकों की उम्मीद पुलिस के सिपाहियों के कंधों पर है। वहीं महिला वर्ग में अगस्त्यमुनि गर्ल्स हॉस्टल की खिलाड़ियों पर दारोमदार होगा।
विज्ञापन


राज्य टीम घोषित
केरल में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले राष्ट्रीय खेलों के तहत 9 से 13 फरवरी तक तिरुवंतपुरम में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सोमवार को उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा ने राज्य टीम घोषित की।

टीम में 10 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ियों को जगह दी गई है। पुरुष खिलाड़ियों में 7 खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस, 2 ऊधमसिंह नगर और एक खिलाड़ी ओएनजीसी से शामिल किया गया है। पुरुष टीम 800, 1500, 5000, 10000, 3000 मीटर स्टीपल चेज, 20000 मीटर पैदल वॉक, भाला फेंक, हैमर थ्रो में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में 5000 मीटर दौड़ और 20000 मीटर वॉक में 2-2 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। महिला टीम 1500, 5000, 3000 स्टीपल चेज और गोला फेंक में दम दिखाएगी। तीन खिलाड़ी 3000 मीटर स्टीपल चेज में दम दिखाएंगी। टीम कोच गुरफूल सिंह और टीम मैनेजर केजेएस कलसी को बनाया गया है।

ये हैं टीम
पुरुष वर्गः
पंकज डिमरी(800 मी.), रवींद्र सिंह रौतेला(1500 मी.), हरीश कोरंगा(5हजार मी.), मुकेश रावत(5000 और 10000 मी.), यशजीत सिंह(भाला फेंक), शिव कुमार(हैमर थ्रो), मनीष सिंह रावत(20000 मी. वॉक) : उत्तराखंड पुलिस
अभिषेक यादव(हैमर थ्रो), गुरमीत सिंह(20000 मी वॉक) : ऊधमसिंह नगर
प्रीतम बिंद(3000 मी. स्टीपल चेज) : ओएनजीसी

महिला टीम:
प्रीति मेहता(1500 मी.), पूजा कुमारी(3000 मी. स्टीपल चेज), अंजना वर्मा(3000 मी. स्टीपल चेज और 5000 मी.), अंकिता चौधरी (3000 मी. स्टीपल चेज) : अगस्त्यमुनि गर्ल्स हॉस्टल
विज्ञापन

रमन प्रीत कौर(गोला फेंक) : देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें