फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए को मारकर खा गए ग्रामीण

Mon, 29 Sep 2014 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में कुछ ग्रामीणों की तेंदुए को मारकर खाने की हैरान कर देने वाली खबर आई है। जबकि तेजी से घट रहे जंगलों और उनमें मौजूद जंगली जीवों की संख्या पहले ही बेहद कम हो चुकी है।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह भी है कि अभी तक तेंदुए या बाघ इंसानों खा जाते थे लेकिन अब इंसान ही इन जंगली जानवरों को मारकर खा रहे हैं। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना श्रीकाकुलम शहर से कुछ दूर स्थित कोविरी गांव की है जहां श्ानिवार की शाम को ग्रामीणों ने एक चीते का शिकार किया और आपस में बांटकर खा गए।

जिले के फॉरेस्ट विभाग को जानकारी मिलने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मांस को लेकर भिड़ गए ग्रामीण

तेंदुए के शिकार किए जाने की खबर उस वक्त विभाग को पता लगी जब शिकार करने वाले मांस के बंटवारे को लेकर आपस में भिड़ गए। रिपोर्ट के अनुसार शिकार के बाद आरोपी ग्रामीण उसके मांस को बांटने को लेकर आपस में भिड़ गए।

इस दौरान वहां पर मौजूद वन‌ विभाग के कर्मचारी ने सुन लिया और मौके पर ही विभाग के अधिकारियों को बुला लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करा दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से खेत में पड़ा तेंदुए का सिर बरामद कर लिया गया है जब‌कि उसकी खाल और नाखून ‌अभी तक बरामद नहीं ‌किए जा सके।

इन आरोपियों के खिलाफ वाइल्डलाइफ प्रोटेक्‍शन एक्ट 1972 के तहत मामला ‌दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें