फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकी की फांसी का विरोध करने वाला आत्महत्या नहीं कर सकता'

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में आत्महत्या करने वाले छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या का जिम्मेदार उसी के समर्थकों को बताया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।
विज्ञापन


विजयवर्गीय ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा, 'रोहित इतना कमजोर नहीं था जो आत्महत्या कर ले। जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से आतंकवादियों (याकूब मेमन) की फांसी का विरोध करे, जो यह कहे की मुझे भगवा दिखता है तो उसे फाड़ने का मन करता है वह आत्महत्या नहीं कर सकता।'

उन्होंने कहा कि रोहित की आत्महत्या के पीछे उसी के समर्थकों का हाथ है। जो लोग आंदोलन कर रहे हैं उन्हीं की वजह से उसकी जान गई। वे लोग अपना चेहरा बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया'

विजयवर्गीय ने कहा कि रोहित कमजोर लड़का नहीं था। उन्होंने कहा, 'जो युवक सार्वजनिक रूप से ये कहे की मैं बीफ पार्टी का आयोजन करूंगा। जो आतंकवादियों विशेषकर याकूब मेमन की फांसी के विरोध में नमाज अदा करे वह व्यक्ति आत्म हत्या कर रहा है।'

उन्होंने यह भी कहा कि रोहित ने आत्महत्या के समय जो पत्र लिखा था उसमें उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। इसका मतलब साफ है कि रोहित के आत्महत्या के पीछे उन लोगों को हाथ है जो लोग आंदोलन कर रहे हैं।
WATCH: Kailash Vijayvargiya’s controversial statement on #RohithVemulahttps://t.co/29Fjsc7HYb— ANI (@ANI_news) January 30, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें