फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अंदाज में माल्या ने मनाया बर्थडे, चढ़ाया 3 किलो सोना

Wed, 19 Dec 2012 08:16 AM IST
तिरुपति/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही किंगफिशर एयरलाइंस कंगाली की स्थिति से जूझ रही हो, लेकिन कंपनी के मालिक विजय माल्या के शानौ-शौकत में कोई कमी नहीं दिख रही है। भव्य जीवनशैली के लिए चर्चित विजय माल्या ने मंगलवार को अपना जन्मदिन कुछ खास अंदाज में मनाया।
विज्ञापन


यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने अपने 58वें जन्मदिन के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर में करीब तीन किलो सोने की ईंटें अर्पित की। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के उप कार्यकारी अधिकारी (मंदिर) चिनमगरी रामना ने कहा कि माल्या ने पूजा करने के बाद यह सोना दान दिया है। इस सोने की कीमत करीब 6 करोड़ मानी जा रही है।

माल्या ने पुजारियों से निवेदन किया कि इसका इस्तेमाल गर्भगृह के दरवाजे को स्वर्णिम बनाने में किया जाए। माल्या सोमवार रात को अपने परिवार के साथ यहां पूजा अर्चना करने आए थे। अगस्त में भी माल्या ने 80 लाख रुपये का सोना चढ़ा दरवाजा कर्नाटक के मंदिर में दान दिया था।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कर्ज में डूबी किंगफिशर एयरलाइंस के पायलट और इंजीनियरों ने हड़ताल कर दी थी। इसके बाद इसका लाइसेंसे रद्द कर दिया गया। इस वजह से एक अक्तूबर से किंगफिशर के विमानों ने उड़ान नहीं भरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें