फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा राजे ने ब्राह्मणों व गुजर्रों का किया खुश

Tue, 28 Oct 2014 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान ने मंगलवार को फिर मंत्रीमण्डल का विस्तार किया और अपनी केबिनेट में ब्राह्मण और गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व दिया। उन्होंने राज्य मंत्री अरुण चतुर्वेदी और हेम सिंह बड़ाना को प्रमोशन देते हुए अपनी केबिनेट में शामिल किया। राज्यपाल कल्याण सिंह ने राजभवन में दोनों मंत्रियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


चतुर्वेदी संघनिष्ठ पृष्ठभूमि से आते हैं और भड़ाना को गुर्जर आंदलोन के दौरान सरकार और आंदोलनकारियों के बीच निभाई गई भूमिका का फायदा भी पहुंचा है। इधर, वसुंधरा टीम के सभी केबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) व राज्य मंत्रियों को विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया।

मंत्रीमण्डल विस्तार के बाद वसुंधरा टीम में 13 केबिनेट मंत्री व 7 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्रियों की संख्या पांच हो गई है। विभाग के बंटवारे में वसुंधरा ने अपने नजदीकियों का कद और बढ़ा दिया है। इनमें गुलाब चंद कटारिया, यूनुस खान जैसे नाम शामिल हैं और खुद के पास नगरीय विकास, गृह, पर्यटन, खनन सहित कई विभागों की अन्य मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन


अरुण चतुर्वेदी पर पूर्व की तरह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भड़ाना पर खाद्य विभाग की जिम्मेदारी रहेगी।

नई केबिनेट में नगरीय विकास जैसा महत्वपूर्ण विभाग राजपाल सिंह शेखावत और जल संसाधन विभाग डॉ. राम प्रताप को दिया। गुलाब चंद कटारिया से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग हटाकर केबिनेट में अभी शामिल हुए सुरेन्द्र गोयल को सौंपा और कटारिया को गृह विभाग दिया। अल्पसंख्यक वर्ग से पहले से केबिनेट में शामिल यूनुस खान का कद बढ़ाते हुए उन्हें सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ परिवहन भी सौंप दिया।

गजेन्द्र सिंह खींवसर से ऊर्जा विभाग लेकर उद्योग दिया है और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी पुष्पेन्द्र सिंह को दी। काली चरण सर्राफ से शिक्षा का सम्पूर्ण प्रभार में से प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी हटाकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वासुदेव देवनानी को सौंपी। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में राजकुमार रिणवा को खान, अमराराम को राजस्व, अजय सिंह को सहकारिता, अनीता भदेल को महिला एवं बाल विकास तथा सुरेन्द्र पाल सिंह को श्रम विभाग की जिम्मेदारी दी है।

कैबिनेट में पहले से शामिल नन्द लाल मीणा के पास पूर्व की तरह जनजातीय विकास, राजेन्द्र सिंह राठौड़ को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, प्रभुवाल सैनी को कृषि व पशुपालन विभाग रहेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें