फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम पद के दावेदारों में मोदी के बाद अब राजनाथ!

Thu, 02 May 2013 01:07 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


पार्टी महासचिव वरुण गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से कर इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

अब तक भाजपा में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को ही पीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने की मांग उठती रही है।

लेकिन अब वरुण ने राजनाथ सिंह की तुलना वाजपेयी से करके अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें भाजपा के पीएम पद के प्रत्याशियों की लाइन में खड़ा कर दिया है।

बरेली की एक सभा में वरुण ने यह भी कहा कि राजनाथ में विभिन्न धर्मों और जातियों के लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता है।

हालांकि राजनाथ ने वरुण की इस राय से खुद को अलग करने की कोशिश की। दिल्ली में भाजपा ने इस विवाद को थामने की कोशिश की।

पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा के सभी नेता कार्यकर्ता वाजपेयी जैसे हैं, क्योंकि हम सभी उनसे ही प्रेरणा लेते हैं।

बहरहाल, वरुण के इस बयान से यह तो साफ हो गया है कि भाजपा में मोदी अकेले नेता नहीं हैं, जिन्हें पीएम पद का प्रत्याशी बनाने की मांग उठ रही है।

पार्टी में वैसे भी लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली भी पहले से मैदान में हैं, लेकिन उनके  लिए किसी भी नेता ने अब तक खुले तौर पर मांग नहीं की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें