फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वी सतीश हो सकते हैं भाजपा में संगठन महासचिव

Wed, 26 Nov 2014 01:41 PM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मौजूदा संगठन सह महासचिव वी सतीश को राम लाल की जगह संगठन महासचिव बना सकती है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खाली पदों को भरने के क्रम में यह फैसला कर सकते हैं। करीब एक दशक से संगठन महासचिव के पद पर काबिज राम लाल की विदाई का फैसला काफी पहले हो चुका है।

शाह पार्टी के संसदीय बोर्ड में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की जगह रक्षा मंत्री मनोहर परिकर या पार्टी महासचिव राम माधव को शामिल करेंगे। इस समय पार्टी में पांच महासचिव और चार उपाध्यक्ष के पद खाली हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि नए संगठन महासचिव पद के लिए वी सतीश का नाम सबसे आगे है। सतीश संघ के साथ-साथ शाह की भी पहली पसंद हैं। हालांकि दूसरे संगठन सह महासचिव सौदान सिंह के नाम पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री बनाए गए सुनील बंसल का नाम भी चर्चा में आया। मगर उत्तर प्रदेश में मिशन 2017 में हर हाल में जीत हासिल करने की रणनीति बना रही भाजपा ने फिलहाल बंसल को राज्य में संगठन को नया रूप देने और विधानसभा चुनाव की युद्ध स्तर की तैयारी में झोंकने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें