फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचा उत्तराखंड कांग्रेस का झगड़ा

Mon, 26 Aug 2013 01:00 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस का झगड़ा दिल्ली पहुंच गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के समर्थक विधायकों ने दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया है। इन विधायकों ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अहमद पटेल से मिलने का समय मांगा है।

उत्तराखंड त्रासदी से निपटने में नाकामी के आरोपों से जूझ रहे मुख्यमंत्री बहुगुणा की कुर्सी पर आए संकट को दूर करने के लिए उनके समर्थक विधायक दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन


बहुगुणा के करीबी विधायक सुबोध उनियाल के नेतृत्व में सात विधायक रविवार शाम तक दिल्ली पहुंच गए थे और बाकी चार विधायकों के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।

ये सभी विधायक राहुल गांधी और अहमद पटेल से मिलकर बताएंगे कि बहुगुणा सरकार बेहतर काम कर रही है और यदि इस बीच नेतृत्व परिवर्तन किया गया तो उत्तराखंड के पुनर्निर्माण की योजनाओं पर बुरा असर पड़ेगा।

बहुगुणा गुट की यह भी योजना है कि इन 11 विधायकों के बाद चार अन्य निर्दलिय विधायकों की कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कराई जाएगी और बताया जाएगा कि यदि हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो वे कांग्रेस सरकार को समर्थन नहीं देंगे।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बहुगुणा विरोधी खेमा प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की मांग पर मैदान में आ डटा है। विरोधी खेमे का कहना है कि यदि बहुगुणा को ही मुख्यमंत्री बनाए रखा गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी पांचों सीटें हार जाएगी।

कांग्रेस नेतृत्व भी बहुगुणा के कामकाज से खुश नहीं है। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू होते ही बहुगुणा समर्थक विधायक दिल्ली पहुंच गए है।

इनमें सुबोध उनियाल के अलावा प्रदीप बत्रा, फुर्कान अहमद, विजय पाल साजवान, बिक्रम सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट और सिंघल समेत कुल 11 विधायक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें