फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं होंगी ऑनलाइन!

Fri, 17 May 2013 12:19 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अरसे से उत्तर पुस्तिकाओं को सार्वजनिक करने की आईएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों की मांग पर अब संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन


आयोग उम्मीदवारों की सिविल सेवा परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को ऑनलाइन करने की योजना बना रहा है। इस मामले पर आयोग कार्मिक समेत संबधित मंत्रालयों के साथ विचार विमर्श कर रहा है।

अगर इस बात पर रजामंदी बनती है तो इससे यूपीएससी की पूरी चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं साख और बढ़ जाएगी। इससे परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को परिणाम आने पर अपने आपको आंकने में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

 
मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, ‘यूपीएससी अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका को अपने वेबसाइट पर अपलोड करने पर विचार कर रहा है। इस  मामले पर अभी सलाह ली जा रही है।’
विज्ञापन


आयोग सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा की स्कैन की हुई उत्तर पुस्तिका अपलोड करेगा और उसके बाद मुख्य परीक्षा की कॉपियां भी ऑनलाइन सार्वजनिक की जाएंगी।

उल्लेखनीय है कि आयोग की इस प्रारंभिक परीक्षा जहां बहु विकल्पी प्रकार की होती है वहीं मुख्य परीक्षा विस्तृत उत्तरीय लिखित तरीके की होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें