सिविल सेवा और पीसीएस की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को अभी दोनों भर्तियों के लिए अलग-अलग पढ़ाई करनी होगी। लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा में सिविल सेवा की तर्ज पर बदलाव की घोषणा की है, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है।
यहां तक कि प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने पर भी निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में पीसीएस-2016 से मुख्य परीक्षा में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
नए अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन ने कार्यभार संभालने के बाद सिविल सेवा की तर्ज पर प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट को क्वालीफाइंग करने तथा मुख्य परीक्षा में बदलाव की घोषणा की थी।