फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल नहीं प्रियंका बनेंगी कांग्रेस का चेहरा!

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को पार्टी का चेहरा बनाने की उठ रही मांगों को भले ही पार्टी हाईकमान लगातार नजरअंदाज कर रहा है। मगर पार्टी के भीतर खाने उन्हें राहुल गांधी के समकक्ष खड़ा करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के कुछ शीर्ष नेताओं के एक समूह ने इन तैयारियों को पर्दे के पीछे से रहकर अंजाम देना शुरू कर दिया है। तैयारियां भले ही धीमी गति से शुरू हो। लेकिन इसे लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए पार्टी के अहम मौकों पर प्रियंका के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन सार्वजनिक करने से गुरेज नहीं किया जा रहा है।

पार्टी के कार्यक्रमों और प्रचार अभियान से जुड़े पोस्टरों और बैनरों में प्रियंका को सोनिया और राहुल के समकक्ष खड़ा किया जा रहा है। शीर्ष नेताओं के इशारे पर झारखंड और जम्मू कश्मीर के चुनाव में पार्टी के पोस्टरों में प्रियंका को खास जगह देने की रणनीति बन रही है।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से पंडित नेहरू की 125वीं जयंती मनाने के मौके पर भले प्रियंका मौजूद न रही हों। मगर दिल्ली की सड़कों पर लगे पार्टी के पोस्टरों में वह राहुल के समकक्ष खड़ी दिखाईं दी।
विज्ञापन

कांग्रेस के पोस्टरों में दिख सकती हैं प्रियंका

प्रियंका को पार्टी में सक्रिय भूमिका देने की पैरवी करने वाले एक शीर्ष नेता ने अमर उजाला को पुष्टि की कि पार्टी के एक शीर्ष समूह के इशारे पर पार्टी के कार्यकर्त्ता ये पोस्टर छपवा रहे हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि आने वाले दिनों में यह कोशिश और तेज हो सकती है।

नेता ने बताया कि जिस दिन महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव नतीजे आए थे। उस दिन भी सोनिया गांधी के निवास दस जनपथ के बाहर प्रियंका लाओ देश बचाओ के नारे लगाने वाले सैकड़ों कार्यकर्त्ता जुट गए थे। ये कार्यकर्त्ता पार्टी के शीर्ष नेताओं के इशारे पर जुटे थे।

13 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में हुए नेहरू के जयंती समारोह में भी प्रियंका को पार्टी में लाने की आवाज कार्यकर्त्ताओं ने उठाई थी। पूर्व कानून मंत्री और गांधी परिवार के वफादार कानून मंत्री हंसराज भारद्वाज तो यहां तक कह चुके है कि सिर्फ प्रियंका ही पार्टी को दुबारा सत्ता में वापस ला सकती है। प्रियंका को पार्टी में बड़ी भूमिका देने की वकालत जनार्दन द्विवेदी, दिग्विजय सिंह, ऑस्कर फर्नांडीस, अमरिंदर सिंह समेत तमाम नेता कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें