फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के कपड़ों पर ये क्या बोल गईं महिला आयोग की अध्यक्ष

Mon, 26 Aug 2013 12:03 PM IST
फर्रुखाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता नरेश अग्रवाल के लड़कियों के कम कपड़े पहनने के बयान पर भले ही हायतौबा मची हो लेकिन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन


अलबत्ता वह खुद लड़कियों को माहौल के अनुरूप कपड़े पहनने की सलाह दे गईं।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए ड्रेस कोड लागू होना चाहिए। लड़कियां घर में घर जैसे व पार्टियों में उसके अनुरूप ड्रेस पहनें।

पढ़ें:- मुंबई गैंगरेप पर नरेश अग्रवाल ने ये क्या कह दिया!

रेप के मामलों के निस्तारण में होने वाली देरी के सवाल पर उस्मानी ने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय के लिए रेप के मामले फास्ट ट्रैक अदालतों में चलने चाहिए। यूपी में महिला अपराध घटे हैं। नगरों व कसबों के बजाय गांवों में इस तरह के अपराध बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस्मानी ने बताया कि महिला आयोग महिलाओं की जागरूकता के लिए तहसील व ब्लॉक स्तरों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहा है। यह नई पहल है। इसका फायदा मिलेगा।

पढ़ें:- गैंगरेप के लिए बाहरी लोग जिम्मेदार: राज ठाकरे

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आयोग में महिलाओं की संख्या बढ़ाकर 25 कर दी है। जरूरत पड़ी तो महिला हितों के लिए नए कानूनों की वकालत की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें