फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद प्रेमिका को किया दोस्तों के हवाले, हुआ गैंगरेप

Mon, 26 Aug 2013 11:46 AM IST
देवबंद (सहारनपुर)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की अपने कमरे में सो रही थी कि अचानक उसका फोन घनघना उठा। प्रेमी के बुलावे पर वह उससे मिलने पहुंच गई। पहले प्रेमी ने उससे रेप किया और फिर उसे दो दोस्तों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने भी नाबालिग लड़की को एक गांव में ले जाकर गैंगरेप किया और फरार हो गए। जिसके बाद लड़की ने परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना सहारनपुर जिले की है।

देवबंद की रहने वाली 13 वर्षीय एक किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच चोरी छिपे फोन पर घंटों बातें भी होती थीं। शुक्रवार तड़के युवक का फोन आने पर किशोरी परिजनों को सोता छोड़कर घर से निकल गई।
विज्ञापन


सुबह होने पर परिजनों की नींद खुली तो किशोरी को घर में नहीं पाकर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने इधर-उधर उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।

किशोरी ने शनिवार सुबह घर फोन कर खुद को क्षेत्र के एक गांव के बाहर होने की जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर लेकर आए। पूछताछ करने पर उसने गैंगरेप की जानकारी दी।

परिजनों के अनुसार, किशोरी से पहले उसके प्रेमी ने रेप किया और फिर उसने लड़की को अपने दो दोस्तों के सुपुर्द कर दिया। वे किशोरी को पास के एक गांव में ले गए और वहां उन्होंने भी उससे रेप किया।

परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें पहले तहरीर लिखकर लाने की बात कही।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजपाल सिंह जाखड़ का कहना है कि किशोरी प्रेम प्रसंग के चलते घर से फरार हुई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। परिजनों को किशोरी का मेडिकल कराने के लिए कहा गया था, लेकिन वे तहरीर लिखकर लाने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें