फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन धमाका: गेल इंडिया के दो आला अधिकारी निलंबित

Mon, 30 Jun 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गेल इंडिया ने अपनी पाइपलाइन में हुए धमाके में 19 लोगों की जान जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने धमाके की चपेट में आकर मारे गए आंध्र प्रदेश के नगरम गांव के लोगों के परिजनों को कुल 3.89 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन


गेल इंडिया ने इस बारे में आधिकारिक घोषणा करके बताया है कि घटना में मारे गए हर व्यक्ति के लिए उनके परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

हादसे में घायल हुए 19 लोगों को कंपनी 50-50 हजार रुपये का हर्जाना देगी। कंपनी ने बताया है कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्षेत्रीय संचालन और पाइप लाइन के

मेंटेनेंस का काम देखने वाले दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि कंपनी ने इनके नाम नहीं बताए हैं।

कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेश (सीएमडी) बीसी त्रिपाठी ने बताया कि मुआवजे के तौर पर कुल 3.89 रुपये की राशि कंपनी की ओर से जिला प्रशासन को दे दी गई है। मुआवजा राशि का वितरण सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुआवजा वितरण और पुनर्वास कार्यों के समन्वय के लिए कंपनी ने अपने कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) अमित राय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह स्थानीय प्रशासन, गांव के लोगों और कंपनी के बीच समन्वय स्थापित करते हुए इस काम को सुचारु रूप से पूरा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। कंपनी घटना के प्रभावति लोगों के लिए भोजन व आवास की व्यवस्था पहले ही शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें