फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: दो दिन के बच्चे के साथ किया खौफनाक सुलूक

Fri, 22 May 2015 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या दो दिन के बच्चे के साथ कोई ऐसा सुलूक कर सकता है? दो दिन पहले जन्मे बच्चे के शरीर का तापमान बढ़ गया तो उसके मां-बांप उसे एक ढोंगी डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन


उस ढोंगी भूत उतारने वाले डॉक्टर ने पूरे गांव के सामने उस बच्चे के कपड़े उतार दिए। और फिर उस दो दिन के मासूम बच्चे को बेरहमी से उसकी गर्दन पकड़ कर चलवाने की कोशिश की गई।

डेली मेल के मुताबिक भूत उतारने वाली ढोंगी डॉक्टर का दावा था कि उस बच्चे के बढ़ते तापमान को कंट्रोल करने के लिए ऐसा किया गया।

जब असम के मोरीगांव में ऐसा किया जा रहा था तो एक लड़के ने अपने मोबाइल से पूरे वाकए को कैद कर लिया। बाद में इस वीडियो को मोरीगांव के अधिकारियों के साथ शेयर किया गया। इसके बाद पुलिस उस बच्चे को अस्पताल ले गई। जहां पर बच्चा अब पहले से ठीक है।
विज्ञापन


मोरीगांव के वरिष्ठ अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बच्चा अब ठीक है और तेजी से ठीक हो रहा है। इस मामले में दो औरतों और भूत उतारने वाली डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें