फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वां बहनों की दर्दनाक कहानी, साथ आईं और साथ ही गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पिकनिक टूर के दौरान 14 छात्रों के समुद्र की लहरों में समाने वाले 14 छात्रों में दो छात्राएं नहटौर की रहने वाली जुड़वा बहनें थीं। दोनों साथ-साथ वहां पढ़ाई करने के लिए गई थी। दोनों बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम है। दोनों बहनें 21 साल पहले एक साथ ही पैदा हुई थीं और एक साथ ही मरी।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सादात सहदरी निवासी हाजी मुमताज अंसारी पुणे में बेकरी चलाते हैं। उनका परिवार भी पुणे के तोपखंड शिवाजीनगर में रहता है। हाजी मुमताज की दोनों जुड़वा बेटी रफि या अंसारी और शफिया अंसारी  पुणे के आबेदा इनामदार कालेज में एमकाम की छात्रा थी। सोमवार को उनके कालेज का टूर रायगढ़ जिले के मुरूड जजीरा के समुद्र बीच पर गए थे।

टूर में शामिल 18 छात्र-छात्राएं समुद्र में नहाने के लिए चले गए। ये छात्र-छात्राएं समुद्र की लहरों का मजा ले रहे थे। अचानक लहरों में फंस गए। 14 विद्यार्थियों की समुद्र की लहरों में फंसकर मौत हो गई। समुद्र की लहरों में समाने वाले छात्र-छात्राओं में रफिया अंसारी और शफिया अंसारी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ हुईं पैदा, साथ हुई मौत

मृतक दोनों छात्राओं के चाचा जहीन अंसारी ने बताया कि सोमवार को इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद परिजन पुणे के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को करीब दस बजे नमाज के बाद उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया। दोनों छात्राओं की मौत से नगर में शोक छा गया। अनेक गणमान्य लोगों ने मोबाइल के अलावा उनके घर पहुंचकर उनके शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

दोनों बहनें रफिया व शफिया 21 साल पहले एक साथ ही पैदा हुई थीं और एक साथ ही मरी। परिजनों के मुताबिक दोनों बहनों में बेहद प्यार था। दोनों एक साथ रहती व पढ़ती थीं। दोनों ने कभी यह नहीं सोचा था कि जैसे वह एक साथ पैदा हुईं ऐसे एक साथ दुनिया से जाएंगे।  दोनों बहनें पढ़ाई में काफी होनहार थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें