फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलराम जाखड़ का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हो गया है।
विज्ञापन


वह 92 वर्ष के थे। दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलराम जाखड़ के निधन पर दुख जताया है। मोदी ने कहा कि बलराम जाखड़ जी ने अपनी लंबी राजनीतिक यात्रा में हमारे संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाया।

Balram Jakharji was a leader who enriched our Parliamentary democracy in his long political journey. Saddened by his demise. RIP- PM Modi— ANI (@ANI_news) February 3, 2016
विज्ञापन


विज्ञापन

प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी ने निधन पर जताया शोक

बलराम जाखड़ कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल थे। कांग्रेस सांसद के साथ-साथ बलराम जाखड़ 1980-1989 तक लोकसभा के स्पीकर रहे।

2004 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। 2009 तक वह इस पद पर रहे।

बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त 1923 में पंजाब के फाजिल्का जिले के पंचकोशी गांव में हुआ था।

बताया जा रहा है कि बलराम जाखड़ इस समय दिल्ली स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। कई दिनों से तबीयत खराब थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें