लावारिस मोबाइल मिलने के बाद तुर्की एयरलाइंस के विमान को रनवे से वापस बे में ले जाना पड़ा।मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार बोइंग 777-300 ईआर 332 यात्रियों को लेकर मुंबई से इस्तानबुल जा रहा था। जब विमान रनवे पर पहुंचा तो उसमें एक संदिग्ध वस्तु दिखाई पड़ी।सूत्रों के अनुसार यह एक मोबाइल फोन था। विमान के सभी यात्रियों को उतारकर गहन तलाशी ली गई। इस कारण विमान करीब चार घंटे की देरी से रवाना हुआ।