फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिंदे को नहीं मालूम, कौन थी इशरत जहां

Wed, 10 Jul 2013 10:53 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे आईबी और गृह मंत्रालय के गले की हड्डी बन चुके इशरत जहां एनकाउंटर मामले के सबसे मूलभूत सवाल का जवाब अभी तक नहीं खोज पाए हैं।
विज्ञापन


इशरत जहां आतंकवादी थी या नहीं इसका जवाब तमाम जांच एजेंसियां गृहमंत्री को नहीं दे पाई हैं।

शिंदे के मुताबिक अभी इसका पता लगाया जा रहा है। शिंदे ने बुधवार को इस बात से इंकार किया है कि आईबी निदेशक आसिफ इब्राहिम ने गृहमंत्रालय से लिखित में सीबीआई कार्रवाई की शिकायत की थी।

जानिए, क्या है इशरत जहां फर्जी एनकाउंटर केस?

सीबीआई ने इस मामले की चार्जशीट में कहा है कि इशरत 15 जून 2004 को गुजरात पुलिस और आईबी की सांठगांठ से फर्जी एनकाउंटर में मारी गई थी। जांच एजेंसी इस मामले में आईबी के विशेष निदेशक राजेंद्र कुमार को भी आरोपी बनाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इशरत के आतंकी होने के सवाल पर गृहमंत्रालय, आईबी और सीबीआई के अलग अलग बयान आए हैं।

इस मामले की राजनीतिक संवेदनशीलता को भांपते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछले हफ्ते शिंदे से मुलाकात की। दिग्विजय ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इशरत की असली पहचान के बारे में देश को बताए।

बुधवार को मंत्रालय की मासिक रिपोर्ट पेश करने के दौरान शिंदे ने इशरत की पहचान के सवाल को टालते हुए कहा कि इसका पता लगाया जा रहा है।

इशरत जहां पर की गई थी 70 राउंड फायरिंग

शिंदे ने माना कि फर्जी एनकाउंटर में फंसे खुफिया अधिकारी राजेंद्र कुमार को लेकर आईबी, गृहमंत्रालय और सीबीआई में तनातनी है लेकिन उन्होंने साफ किया कि अगर किसी आईबी अधिकारी ने गलत काम किया है तो उसे किसी तरह का सुरक्षा कवच नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिंदे के मुताबिक दोषी को सजा मिलनी ही चाहिए। गृहमंत्री ने कहा कि आईबी जैसी हर संस्था की अपनी अलग पहचान होती है।

इसके तहत यह जरूरी है कि आरोपी अधिकारी के हर पहलू की जांच की जाए। लेकिन इसमें संस्था की अपनी गरिमा का ख्याल भी रखा जाना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें