फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का डंका

Tue, 30 Jul 2013 12:04 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए अग्निपरीक्षा समझे जा रहे पंचायत चुनाव में 17 जिलों में से 12 में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी दलों वाम मोर्चा और कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया है।
विज्ञापन


17 जिलों के 329 मतगणना केंद्रों पर सोमवार को शुरू हुई मतों की गिनती में टीएमसी इन जिलों में भारी बढ़त बनाए हुए है।

ग्राम पंचायत के प्रारंभिक परिणामों के मुताबिक टीएमसी दक्षिण बंगाल के 11 में से 10 जिलों और उत्तरी बंगाल के दो जिलों में विपक्षी दलों का सफाया कर सकती है।

बतौर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ढाई साल के कार्यकाल के दौरान उनकी सरकार श्रद्धा चिट फंड घोटाला समेत कई विवादों में घिरी रही। बावजूद इसके राज्य के ग्रामीण लोगों ने ममता की सरकार पर ही भरोसा जताया है।
विज्ञापन


टीएमसी ने दक्षिण बंगाल के 11 में से 10 जिलों (मुर्शिदाबाद को छोड़कर) में बढ़त कायम कर रखी है। वहीं, पार्टी कूच बिहार और उत्तर बंगाल के दक्षिण दीनाजपुर जिले में कई ग्राम पंचायत सीटों को जीत सकती है।

तृणमूल दक्षिण और उत्तरी 24 परगना, नदिया, बीरभूम और कूचबिहार के अलावा मार्क्सवादियों की पारंपरिक पकड़े वाले बर्दवान और हुगली जिलों में भी आगे चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें