फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा मंदिर जो ट्रेन जो देता है ट्रेन आने की खबर

Fri, 26 Feb 2016 07:12 PM IST
प्रभात अवस्थी/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वैसे तो जब कोई भी यात्री ट्रेन से सफर करता है तो ट्रेन की जानकारी रेलवे इक्वारी से करता है और रेल की आने जाने की स्थिती स्टेशन पर हो रहे अनाउन्समेंट से होती है लेकिन कानपुर देहात में कुछ अलग देखने को मिलता है। जहां एक आम इन्सान लोगो की सुविधा के लिये पिछले 28 सालो से एक मंदिर से पूरे क्षेत्र को लाउड स्पीकर के द्वारा ट्रेन के आवागमन की सारी सूचना देता है। कानपुर देहात के रूरा स्टेशन पर लोगो की ट्रेन नहीं छूटती है और ना ही यात्रियों को समय से पहले आकर ट्रेन का इन्तजार करना पड़ता है क्योकि रूरा कस्बे में रहने वाले राजनारायण मिश्रा ने ये जिम्मा उठा लिया है और पिछले 28 सालो से वो एक मन्दिर में बैठकर रूरा स्टेशन पर रूकने वाली हर एक ट्रेन का अनाउन्समेंट कर रहे है। जिससे लोगो को खासा फायदा भी मिलता है और आज राजनारायण मिश्रा लोगों की जरूरत बन गये है।
विज्ञापन


मन्दिर के मेन गेट पर रेलवे की समय सारणी भी लगी हुयी है जिसे देख यात्री स्टेशन जाते है। अनाउंसर राजनारायण पेशे से लैब अस्टिेन्ट थे और अब वो रिटार्यड हो चुके हैं। राजनारायण नौकरी करने के लिये कानपुर जाया करते थे और अक्सर उनकी ट्रेन छूट जाती थी लेकिन राजनारायण का घर स्टेशन के कुछ पास में था तो वो वहां से जानकारी करके अपने साथियो को भी बता देते थे जिससे उनके साथ साथ कई लोगो को इसका लाभ मिलने लगा। क्योंकि कानपुर देहात से नौकरी से लेकर शिक्षा के लिये लोगो को कानपुर ही जाना पड़ता है और उनका मुख्य साधन रेलवे ही है लेकिन स्टेशन पर इक्वारी और अनाउन्समेंट की कोई व्यवस्था न होने कारण राजनारायण ने मन्दिर में लगे लाउड स्पीकर से लोगो को जानकारी देना शुरू किया और देखते ही देखते लोगों को इसका फायदा मिलने लगा और राजनारायण को भी इस काम में काफी मजा आने लगा और तब से लेकर आज तक रिटायरमेन्ट के बाद भी लगातार अपना काम किसी भी रूकावट के कर रहे है।

राजनारायण का कहना है कि वो अपनी इस परम्परा को आगे भी चलाते रहना चाहते है जिसके चलते उन्होने अपने लडके और नाती को भी बोलना सिखाया है और आगे उनका ये काम उनके बच्चे ही करेंगे ऐसा उनका विश्वास है। राजनारायण मिश्रा बताते है कि पहले काफी समस्या आती थी जब फोन भी नही हुआ करते थे तो वो स्टेशन से जानकारी लेकर ही अनाउन्स किया करते थे आज समय के साथ वो भी हाई टेक हो चुके है वो स्मार्ट फोन में नेट के माध्यम से जानकारी करते है और पूरे दिन रूरा स्टेशन पर आने जाने वाली गाडियो की जानकारी लोगो तक पहुचाते है। वहीं इस बावत रूरा स्टेशन मास्टर जय राम से जब पूछा गया तो उनका कहना है कि ये एक अच्छा काम है लोगो को इसका फायदा भी मिलता है साथ ही साथ मेरा भी काम आसान हो जाता है।
विज्ञापन


सरकार रेलवे को सुधारने के लाख दावे करती है यात्रियों की सुविधाओ को भी पूरा करने की कोशिश करती है लेकिन कही ना कही ट्रेनों की आवाजाही के बारे में सही समय पर यात्रियों तक जानकारी पहुचाने में नाकाम साबित होती है जिसके चलते स्टेशनो में रेलगाडी के आने जाने को लेकर अफरा तफरी मची रहती है लेकिन कानपुर देहात में राजनारायण की मुहिम लोगो ही नही बल्कि सरकार के लिये भी एक मिशाल है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें