सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का मानसिक संतुलन खराब है। कांग्रेस उनके दिमाग का इलाज कराए, नहीं तो इसका परिणाम भी उसको भुगतना होगा।
बेनी प्रसाद वर्मा अपने विवादित बयानों के लिए लगातार सुर्खियों में रहते हैं। मुलायम सिंह के खिलाफ कड़ी टिप्पणी को लेकर संसद में सरकार को खेद तक प्रकट करना पड़ा है।
जब मोदी से मिले सलमान, जानें क्या कहा?
सियासत और सिनेमा ने जब-जब हाथ मिलाया, कुछ मामलों में नतीजे शानदार रहे, कुछ मामले में औंधे मुंह भी गिरे। लेकिन नेता-अभिनेता की मुलाकात आज भी उतनी सुर्खियां बटोरती है, जितना जलवा अरसा पहले था।
और जब नेता नरेंद्र मोदी हों और अभिनेता सलमान खान, तो यह मुलाकात, केवल मुलाकात नहीं रह जाती है। इसके कई मायने निकाले जाते हैं और उनके हर कदम का अलग ही मतलब बनता है।
अहमदाबाद में मंगलवार को सलमान खान और नरेंद्र मोदी ने साथ मिलकर पतंगबाजी की और मीडिया के सवालों का जवाब देते वक्त, इतनी बातें कह गए कि एक बार को तो मोदी भी शायद समझ न पाएं हों। आइए जानें उन्होंने क्या-क्या कहा?
कांग्रेस को लगे पर, राहुल ने जाहिर की अपनी इच्छा
कांग्रेस आला कमान 2014 आम चुनावों के लिए राहुल गांधी को पीएम पद का दावेदार घोषित करने की तैयारी में था। उम्मीद की जा रही थी कि 17 जनवरी को होने वाले कांग्रेस अधिवेशन में उन्हें लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है।
लेकिन इस बारे में राहुल गांधी क्या सोचते हैं, यह अब तक पता नहीं चल रहा था। लेकिन कांग्रेस आला कमान राहत की सांस ले सकता है। अब तक कोई फैसला न करने वाले राहुल गांधी ने अपनी राय सभी के सामने रख दी है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने कहा है कि वह किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं और जो भी पार्टी चाहेगी, वह करने को तैयार हैं। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने यह बात कही।
सैफई के बाद बौखलाए अखिलेश ने 'बंद' कराए दो चैनल
अखिलेश यादव ने मीडिया पर आग उगलने के अगले दिन ही शनिवार को दो टीवी चैनलों को ही यूपी में ब्लैक आउट करवा दिया। अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव अनुप्रिया पटेल ने इसकी निंदा करते हुए मनोरंजन कर मंत्री पवन पांडेय को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री भी सत्ता के मद में चूर होकर अलोकतांत्रिक रवैया अपना रहे हैं।
पटेल ने आरोप लगाया कि प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया तो उनके चैनल भी बंद करवा दिए जाएंगे।
लखनऊ में केबल टीवी चलाने वाले दो प्रमुख डेन व डिजि केबल ऑपरेटर हैं। इन दोनों ऑपरेटरों के केबल पर दोपहर 12 बजे के बाद से टाइम्स नाऊ व इंडिया न्यूज चैनल का प्रसारण बंद हो गया।
केजरीवाल की गाड़ी के सामने लेटा समर्थक
भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के साथ दिल्ली की सत्ता में आए अरविंद केजरीवाल को अपना आदर्श मानने वाला ग्वालियर का एक युवक सोमवार को कपड़े उतारकर सीएम की गाड़ी के सामने लेट गया।
अरविंद से मिलने की जिद पर अड़ा युवक ग्वालियर से लोकसभा टिकट की भी मांग कर रहा था। हालांकि सुरक्षाकर्मियों के हटाने के बाद अरविंद दिल्ली रवाना हो गए।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की कार जैसे ही सोसायटी गेट से बाहर निकली ग्वालियर से मिलने पहुंचे मनोज अर्धनग्न अवस्था में अरविंद की कार के सामने लेट गया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे उठाकर किनारे कर दिया।
हिंदू सेना ने अरविंद केजरीवाल से पूछे 12 सवाल
कश्मीर मुद्दे पर आप नेता प्रशांत भूषण के बयान से नाराज हिंदू संगठनों ने आप पर फिर हमला बोला है। सोमवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिंदू सेना और अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रशांत भूषण के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि प्रशांत भूषण के बयान पर केजरीवाल सरकार की क्या राय है, उसे सार्वजनिक करे। सिर्फ उनकी निजी राय कहकर उसे टाल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि केजरीवाल मीडिया में बातचीत का न्योता देते हैं और जब वे मिलने के लिए आते हैं तो मिलते नहीं।
अखिल भारत हिंदू महासभा और हिंदू सेना ने केजरीवाल से कश्मीर मुद्दे के अलावा 12 सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या उनकी पार्टी कश्मीर में सेना के मौजूदगी का समर्थन करती है? क्या वह मुस्लिम समुदाय के अंदर परिवार नियोजन योजना को लागू करेगी?
छेड़छाड़ के मामले में 31 साल बाद गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस की गिरफ्त में एक अपराधी था। जुर्म था लड़की से छेड़छाड़ करने का। और जुर्म करने का समय, आज से 31 साल पहले का।
जी हां.. सुनकर शायद थोड़ी हैरानी हो। लेकिन इस अपराधी ने साल 1983 में छेड़खानी का अपराध किया था जिसके लिए पुलिस उसको अब जाकर गिरफ्तार कर पाई है। आरोपी की उम्र फिलहाल 60 साल है।
जानकारी के अनुसार 1983 में आरोपी साधराम पर लड़की से छेड़थछाड़ का आरोप था जिसके बाद वह अपने पैतृक स्थान में जाकर बस गया था। पुलिस ने उसे भगोड़ा साबित कर दिया था। और इस मामले की जांच को लंबित ही छोड़ दिया गया था।
चार साल में पहली जीत का मौका गंवाया
सिर्फ दो मिनट बचे थे। भारतीय हॉकी टीम वह सपना साकार करने जा रही थी जो हॉकी प्रेमी पिछले चार सालों से जीते जागते नंगी आंखों से देख रहे हैं। ओलंपिक चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन जर्मनी को हराने का सपना।
लेकिन कप्तान सरदार सिंह की एक चूक ने इस सपने को पूरा नॣही होने दिया। अब जर्मनी को हराने के लिए न जाने कितना लंबा इंतजार करना पड़ेगा। 3-2 की बढ़त के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा।
सही मायनों में यह जीत भारतीय टीम के कई पाप धो सकती थी। पिछले कई हारों का दर्द और वर्ल्ड हॉकी लीग में शान से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सफर। जीतते को क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से खेलते अब मजबूत ऑस्ट्रेलिया से खेलना होगा।
लियोनल मेसी को पछाड़कर भी क्यों रो पड़े रोनाल्डो!
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फुटबॉल के मैदान पर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी को पछाड़ने के लिए चार साल तक कड़ा संघर्ष करना पड़ा है।
पुर्तगाल और रीयल मैड्रिड के फॉरवर्ड खिलाड़ी रोनाल्डो दूसरी बार दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए हैं। रोनाल्डो ने 2013 का फीफा बैलन डी ओर अवॉर्ड लियोनल मेसी को पछाड़कर कर जीता है।
नौकरी: नेवी में 300 से ज्यादा भर्ती, करें आवेदन
नौसेना पोतवाहक मुंबई में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सिविल वर्क, मैकेनिस्ट आदि समूह सी के विभिन्न पदों पर कुशल ट्रेडमैनों के कुल 349 पदों को भरने के लिए रिक्तियां जारी की गई हैं।
वेतनमान के तौर पर इन पदों के लिए 5200-20200 तथा ग्रेड पे 1900 रुपये निर्धारित है।
शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक दसवीं कक्षा या समकक्ष उत्तीर्ण हो। इसके अतिरक्ति आवेदक के पास नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में नेशनल अप्रैंटिशिप सर्टिफिकेट हो।