आरआरएस और बीजेपी की चल रही समन्वय बैठक के दूसरे दिन नरेंद्र मोदी की प्रधानमंत्री दावेदारी पर फैसला नहीं हो सका।
उम्मीद जताई जा रही थी। समन्वय बैठक में मोदी के प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर मुहर लग सकती है।
आरएसएस नेता मनमोहन वैद्य ने कहा कि यह निर्णय बीजेपी के नेताओं को करना है।
उन्होंने हमसे सुझाव मांगे तो वो हमने दे दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता तय करेंगे कि प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा का उम्मीदावार कौन होगा।
उत्तर प्रदेश में हुए दंगों पर टिप्पणी करते हुए आरआरएस नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि सेकुरिलज्म की बात की जाती है।
लेकिन यहां पर सांप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में हुई घटना एक दुखद घटना है।
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कब घोषित करें, इस बात का फैसला आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की चल रही समन्वय बैठक में किए जाने की उम्मीद थी।
इससे पहले यह बात सामने आई थी कि संघ के संगठनों ने अब साफ कर दिया है कि नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने में देरी करने की कोई वजह मौजूद नहीं है।
संघ नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बताया है कि नरेंद्र मोदी का नाम तय है, अब तारीख तय करनी है कि कब उनके नाम की घोषणा की जाए।
उधर संघ के वरिष्ठ नेता मदनदास देवी भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को मनाने में जुटे हुए हैं।
कोशिश यह की जा रही है कि पितृपक्ष से पहले ही नरेंद्र मोदी की नाम की घोषणा की जा सके।
समन्वय बैठक के पहले दिन पांच सत्रों में आर्थिक, सामाजिक, सुरक्षा, कृषि, महिला सशक्तिशरण जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।
समन्वय बैठक में विधानसभा चुनावों के बाद पीएम उम्मीदवार के नाम की घोषणा के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है।
आज शाम चार बजे से पहले नरेंद्र मोदी के नाम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
वहीं नरेंद्र मोदी की पीएम उम्मीदवारी पर केन्द्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि देश के लिए मोदी का प्रधानमंत्री बनना खतरनाक होगा।