स्टूडेंट्स को नकल करते पकड़े जाने के मामले तो बहुत सुने होंगे आपने,
लेकिन यहां नेताजी की पत्नी को नकल करते हुए पकड़ लिया गया। उन्हें पकड़कर
कॉलेज के प्रिंसिपल और टीचर मुसीबत में भी फंस गए।
मामला दरअसल बंगाल का है जहां कॉलेज की प्रिंसिपल और टीचर को इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के नेता की पत्नी को नकल करते हुए पकड़ लिया था।
पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के मेघनाद साहा कॉलेज में टीएमसी नेता गौतम पाल की पत्नी बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दे रही थीं। तभी उन्हें चेकिंग के दौरान कॉलेज की प्रिंसिपल स्वप्न मुखर्जी और दूसरी टीचर ने उन्हें नकल करते हुए पकड़ लिया। इस दौरान टीचर ने महिला की आंसर शीट और पर्ची भी जब्त कर लीं।
नेताजी की पत्नी की आंसरशीट जब्त करने के बाद कुछ बाहरी लोगों आए और प्रिंसिपल से नेताजी की पत्नी की कॉपी
वापस लौटाने का दवाब बनाने लगे। जब प्रिंसिपल ने बाहरी लोगों की बात नहीं मानी तो मुखर्जी सहित दूसरी दो टीचर्स पर बाहरी लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
बताया जा रहा है हमला करने वाले लोग गौतम पाल के कथित समर्थक थे। वहीं इस मामले में प्रिंसिपल का कहना है कि वो लिखित में शिकायत करेंगी।
वहीं कुछ ही दिनों पहले ममता बनर्जी ने पार्टी की छात्र इकाई के सदस्यों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की नसीहत दी है।
और भी... http://aajtak.intoday.in/story/tmc-leader-s-wife-caught-cheating-college-principal-assaulted-1-74031