फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों के आईएस में शामिल होने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक राजधानी के मालवणी इलाके से तीन मुस्लिम युवकों के गायब होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस को शक है कि तीनों युवक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए चले गए हैं। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता व डीसीपी धनंजय कुलकर्णी ने बताया कि गायब हुए युवकों के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


तीनों युवक मुंबई पश्चिम उपनगर में मलाड के मालवणी इलाके से गायब हुए हैं। इनके नाम मोहसिन शेख, वाजिद शेख और अयाज सुल्तान बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक अयाज सुल्तान कॉल सेंटर में काम करता था। वह दो महीने पहले 30 अक्टूबर को घरवालों से यह कहकर निकला था कि वह पुणे जा रहा है। मोहसिन शेख ऑटो रिक्शा चालक है और वाजिद स्नातक है।

चाल-चलन में दिखाई दिया बदलाव

आतंकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) ने गायब हुए तीनों लड़कों के घरवालों से मिलकर पूछताछ की, तो पता चला कि वे लंबे समय तक सोशल साइट पर चैटिंग करते थे।

परिवारवालों ने पुलिस को बताया है कि बीते कुछ दिनों में उनके चाल-चलन में भी बदलाव दिखाई दिया। दाढ़ी बढ़ाना और इस्लाम के प्रति कट्टरता उन तीनों में देखी गई।

उनका व्यवहार भी काफी बदल गया था। इससे परिवारवालों को शक है कि वे किसी के बहकावे में आ गए हैं। खबर है कि विदेश जाने के लिए तीनों युवक पैसे जमा कर रहे थे और उन्होंने एक ट्रैवल एजेंसी से भी संपर्क किया था। वहीं, एटीएस को आशंका है कि तीनों युवक इराक या सीरिया निकल चुके हैं।
विज्ञापन

जयपुर में आईएस संदिग्धों से होगी पूछताछ

एटीएस के अधिकारियों ने अयाज सुल्तान के देश छोड़ने की आशंका जताई है, लेकिन वाजिद शेख और मोहसिन शेख के बारे में ठोस जानकारी नहीं दी है। हाल ही में पुणे की एक 16 साल की युवती को भी आईएस से जुड़े लोगों के संपर्क होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

फिलहाल, उसे सुधार गृह भेजा गया है। इसी बीच एटीएस ने युवकों के बीच कट्टरता बढ़ने की आशंका को देखते हुए 80 साइटों को ब्लॉक कर दिया है।

इस्लामिक स्टेट के संदिग्ध आतंकी सिराजुद्दीन को जयपुर की अदालत ने सोमवार को 10 दिन के लिए 31 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया है।

पिछली रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि सिराजुद्दीन और तमिलनाडु से गिरफ्तार आईएस संदिग्ध नासिर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के लिए राजस्थान एटीएस सिराजुद्दीन को दिल्ली ले जाएगी और यहीं दोनों से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें