फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन चीजों पर है केजरीवाल का 'गुड लक'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत का परचम लहराने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जादू चल गया। दिल्ली की जनता ने आंख मूंदकर झाडू का बटन दबाया और आप को शानदार जीत दिलाकर भाजपा व कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया।
विज्ञापन


पिछली सरकार में 49 दिनों तक दिल्ली की सत्ता संभालने वाले अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की इस जीत में दिल्लीवालों का जितना योगदान है उतना ही योगदान उन तीन चीजों का भी है, जिनके चलते आप यह जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही है।

आखिरकार क्या हैं केजरीवाल के वो 'लकी' हथियार, जिन्होंने दिलाई बड़ी कामयाबी? जानिए आगे की स्लाइड में।
विज्ञापन

ये रहीं वो तीन लकी चीजें

दिल्ली की सत्ता पर कब्जा करके देश की राजनीति में नई हलचल पैदा करने वाली आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए इस चुनाव में भी, मफलर, नीला स्वेटर और नीली कार लकी साबित हुई है।

चुनावी रण शुरू होते ही केजरीवाल ने तीनों को अपनाया और लगातार चर्चा में बने रहे। ट्विटर पर मफलर मैन रिटर्न्स और मफलरमैन काफी समय तक ट्रेंड करता रहा।

बीते चुनावों में भी ये तीन चीजें केजरीवाल की खास पहचान बनीं थीं और अब तक लोगों के जेहन में हैं। हालांकि विपक्षी दलों ने केजरीवाल के मफलर और स्वेटर को लेकर मजाक उड़ाया लेकिन कोई खास फायदा नहीं पाए, उलटे केजरीवाल और आप का ही फायदा करा गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें