फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफाल में बम धमाका, UP के 3 लोगों की मौत

Sun, 21 Dec 2014 04:34 PM IST
ज्ञानप्रकाश गिरी/अमर उजाला, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर की राजधानी इंफाल में हुए बम ब्लास्ट से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट में मौत की खबर सुनते ही हताहतों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मारे गए तीनों लोग कुशीनगर के बरवापट्टी इलाके के बताए जा रहे हैं। साथ ही अन्य तीन लोग इस ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं जो बरवापट्टी इलाके के ही रहने वाले हैं। ये लोग इंफाल मजदूरी करने गए थे।

ब्लास्ट में मरने वालों के नाम, शिव, लिल्लन और श्रीकिशुन हैं। जबकि ब्लास्ट घायल होने वाले चार में से दो गेंदा यादव और सुरेंद्र हैं जिनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। ब्लास्ट इतना घातक था कि दोनों के पैर टांगों से कट गए हैं।
विज्ञापन


घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हताहतों में से कुछ के परिवार ऐसे भी हैं जिनके घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा। इस मनहूस खबर के मिलते ही पीड़ितों के घरों में मातम पसरा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें