फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सांसद बोले, ज्यादा बच्चों पर न मिले वोट का अधिकार

Tue, 14 Apr 2015 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत के विवादित बयान पर सियासी बवाल अभी थमा नहीं था कि अब भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने मुस्लिमों से वोट का अधिकार छीनने का विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को यूपी के उन्नाव में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जो मुस्लिम या अन्य समुदाय के लोग नसबंदी नहीं कराते और ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं उनसे वोटिंग का अधिकार छीन लेना चाहिए। उन्होंने वो यह नहीं कहते कि केवल मुस्लिम और ईसाई ही समुदाय के लोग ही नसबंदी कराएं।

उन्होंने कहा कि जब हिंदू नसबंदी कराते हैं मुसलमान क्यों नहीं? जनसंख्या नियंत्रण के लिए सबके लिए एक कानून की मांग करते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए पक्ष और विपक्ष को एक साथ मिलकर कानून बनाया जाना चाहिए। चाहे कोई हिंदू हो, मुसलमान हो, इसाई हो या सिख हो सबके लिए एक कानून होना चाहिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने हिंदुओं को जनसंख्या नियंत्रण का मॉडल बताते हुए कहा कि वो खुद चार भाई थे लेकिन तीन भाइयों ने शादी नहीं की।

साक्षी के बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ा

वहीं साक्षी महाराज के इस विवादित बयान पर भाजपा ने किनारा कर लिया है। पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हाराव ने कहा कि साक्षी महाराज का बयान उनकी निजी राय है, पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का आधिकारिक बयान वही होगा जो पार्टी के प्रवक्ता देंगे।

गौरतलब है साक्षी महाराज के बयान से एक दिन पहले ही शिवसेना के नेता संजय राउत ने मुस्लिमों से वोट का अधिकार छीनने की बात की थी जिस पर पर विपक्षी दलों ने उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

जहां अन्य राजनीतिक दल शिवसेना के इस बयान का कड़ा विरोध कर रहे थे वहीं उसकी सहयोगी भाजपा ने भी उसके बयान की निंदा की थी। हालांकि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि शिवसेना ने ऐसा बयान देकर कोई गुनाह नहीं किया।

वहीं अपने बयान को सही बताते हुए शिवसेना नेता संजय राउत का कहना था कि सभी राजनीति दलों ने मुसलमानों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

शिवसेना के बयान पर ओवैसी ने दी चुनौती

शिवसेना नेता संजय राउत के विवादित बयान के बाद एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीधे सीधे उन्हें चुनौती दे दी है।

हाल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में दो सीटें जीतकर सनसनी मचाने वाले एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैशी ने चुनौती देते हुए कहा कि किसी माई के लाल में हिम्मत हो तो हमें वोटिंग के अधिकार से रोक कर दिखाए।

ओवैसी ने कहा कि इतनी हिम्मत किसी में नहीं है जो हमें हमारे संवैधानिक अधिकार से वंचित कर सके। उन्होंने शिवसेना नेता के‌ खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि ऐसे लोगों को तुरंत जेल में डाल देना चाहिए जो इस तरह के साम्प्रदायिक भाषणों से समाज का माहौल खराब करना चाहते हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी ने भी शिवसेना के इस बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। आप नेता आशुतोष ने कहा कि शिवसेना इस तरह के बयान देकर माहौल खराब करना चाहती है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें