फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज के बाद चोरों ने बढ़ाई साधु यादव की मुश्किलें

Mon, 21 Jul 2014 01:41 AM IST
एजेंसी/पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह के बाद अब चोरों ने पूर्व सांसद और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दरअसल साधु यादव के घर में 12 जून को चोरी हुई थी।
विज्ञापन


उन्होंने 70 लाख रुपये की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि पुलिस ने चोरों के पास से 39 लाख रुपये कैश और करोड़ों के गहने बरामद किए हैं। अब गिरिराज सिंह की तरह ही साधु यादव के सामने इतनी बड़ी रकम और गहने का हिसाब देने की चुनौती आन पड़ी है।
विज्ञापन

साधु के घर 70 लाख की चोरी

पुलिस ने इस मामले में कुंदन कुमार शाह, संतोष कुमार और विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से साधु यादव के घर से चोरी गए 70 लाख में से 39,1,700 रुपये बरामद कर लिए गए हैं।

इसके साथ ही करोड़ों रुपये के गहने, 1400 नेपाली करेंसी, एक लैपटॉप, एक प्रोजेक्टर, चोरों द्वारा चोरी के रुपये से खरीदी गई एक बाइक, चोरी के रुपये से खरीदे गए 18 लाख रुपये के जमीन के कागजात और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

इसकी जानकारी पटना के सीनियर एसपी मनु महाराज ने रविवार को दी। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने की 12 तारीख को साधु यादव के फुलवारी शरीफ स्थित आवास की खिड़की तोड़कर चोर घर के अंदर घुसे थे और नगदी तथा गहने लेकर चंपत हो गए थे। घटना के समय यादव अपने पैतृक गांव गए हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें