जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार में दस सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए राष्ट्रीय जनता दल से तालमेल के संकेत दिए हैं। अगले महीने विधानसभा की इन सीटों के लिए होने वाले तालमेल पर दोनों पार्टियों का नेतृत्व जल्द ही फैसला करेगा।
राज्य में जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि जनता दल ( यूनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल के बीच गठजोड़ की चर्चा सही है लेकिन इस बारे में फैसला दोनों का राजनीतिक नेतृत्व ही करेगा। मीडिया और आम लोगों के बीच गठजोड़ का फैसला नहीं हो सकता।
उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रीय जनता दल ने दस सीटों में से छह सीटें मांगीं है। इस पर उनका कहना था कि पहले दोनों पार्टियों को साथ बैठ कर गठजोड़ का फैसला तो करने दीजिये। सीटों के बंटवारे पर बाद में बात होगी।