फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी पर लिखी विवादित किताब भारत में

Fri, 16 Jan 2015 12:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जिंदगी पर आधारित स्पेनिश लेखक जेवियर मोरो की किताब ‘द रेड साड़ी’ ने आखिरकार भारत में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


कुछ साल पहले कांग्रेस द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद यह किताब भारत में प्रकाशित नहीं हो पाई थी। रोली बुक की संपादकीय निदेशक प्रिया कपूर ने ट्वीट कर ‘द रेड साड़ी’ के भारत में प्रकाशित होने की जानकारी दी और लोगों से अपील की कि अपनी प्रति ले जाएं।
 
एल साड़ी रोजो नाम से यह किताब पहली बार 2008 में स्पेनिश में प्रकाशित हुई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इसमें पूरा सच नहीं है और झूठी बातें लिखी गई हैं। इसके लिए 2010 में मोरो को कानूनी नोटिस भी जारी किया था। उन्होंने सोनिया के करीबियों और सहयोगियों की मदद से यह किताब लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोनिया के बचपन, प्रेम संबंधों से लेकर पूरे राजनीतिक सफर की कहानी बयां की गई है। इस किताब में नेहरू-गांधी परिवार की जिंदगी के साथ ही बांग्लादेश युद्ध, इमरजेंसी, ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसी विवादित घटनाओं का भी जिक्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें