फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC का तत्काल रिजर्वेशन चुटकियों में

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन तत्काल रिजर्वेशन कराने के लिए अब आपको जूझना नहीं पड़ेगा। अब चंद मिनटों में ही आपका ऑनलाइन रिजर्वेशन हो जाया करेगा। इसके लिए रेलवे ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आईआरसीटीसी के मुताबिक उसकी तैयारी पूरी गई है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की इन तैयारियों से अब लोगों को ई बुकिंग कराने में काफी आसानी होगी। जानिए क्या है आईआरसीटीसी की पूरी तैयारी और कैसे करेंगे हो पाएंगे आसानी से टिकट बुक।

आईआरसीटीसी ने पूरी की तैयारी

ऑनलाइन तत्काल रिजर्वेशन प्रक्रिया को तेज करने लिए आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लाइट मोड में रखना शुरू कर दिया है। इससे सुबह 10 से 11 बजे के बीच ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 20 फीसदी से अधिक की तेजी आई है।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट को लेकर शिकायत थी कि सुबह 10 बजे तत्काल टिकट की बुकिंग शुरू होते ही हैंग हो जाती है। इससे निपटने के लिए आईआरसीटीसी ने सुबह 9:30 से 12 बजे तक को लाइट समय घोषित कर दिया है।

एक दिन में बुक हुए 5.72 लाख टिकट

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर तत्काल रिजर्वेशन का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्‍सर तत्काल रिजर्वेशन के दौरान ही रेलवे की वेबसाइट ठप हो जाती है, जिससे रिजर्वेशन करवाने वालों अक्सर दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है।

गौरतलब है कि एक दिन में रेलवे टिकट बुक करने के मामले में आईआरसीटीसी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ चुका है। पिछले साल 2 सितंबर, 2013 को इंटरनेट के जरिए बुक किए जाने वाले टिकटों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ था। 2 सितंबर को 5.72 लाख रेलवे टिकट बुक किए गए थे।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी सर्वर की बढ़ेगी क्षमता

उस दौरान आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग सर्वर की क्षमता बढ़ने के बाद अच्‍छे परिणाम देखने ‌को मिल थे। पिछले वर्ष नवंबर में दीपावली त्योहार पड़ने के चलते 2 सितंबर को अब तक की सबसे ज्यादा ‌बुकिंग आईआरसीटीसी के जरिए की गई थी।

पिछले वर्ष 2 अगस्त को आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए 5.04 लाख टिकट बुक हुए थे, जबकि 2 सितंबर को यह तादाद 5.72 लाख के तक पहुंच गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें