फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव की भविष्यवाणी, 50 सीटों पर ही सिमट जाएगी कांग्रेस

Mon, 31 Mar 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि भाजपा देश की 275 सीटों पर चुनाव जीतेगी। कांग्रेस 50 सीटों पर सिमट जाएगी। मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही एक माह के अंदर काला धन वापस आ जाएगा। उन्होंने कहा प्रत्याशी की सहारनपुर जनसभा में राहुल का पहुंचना इमरान के बयान का समर्थन करना है।
विज्ञापन


दर्पण बैंक्वेट हॉल में मुजफ्फरनगर के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान और बिजनौर प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह की मौजूदगी में पत्रकारों से कहा कि वह कालाधन, स्वदेशी और व्यवस्था परिवर्तन के मुद्दे पर भाजपा को समर्थन कर रहे हैं।

उनके लाखों कार्यकर्ता और करोड़ों अनुयायी भाजपा को वोट देंगे। नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी की गलत टिप्पणी के बावजूद सहारनपुर रैली में राहुल गांधी का पहुंचना इमरान के बयान का समर्थन करना है। देश को मोदी पर विश्वास है, इस समय पूरे देश में मोदी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कांग्रेस 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी'

भाजपा 275 सीटों पर चुनाव जीतेगी। देश में 20 से 25 करोड़ लोगों को मोदी का समर्थन मिलेगा। कांग्रेस 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिए जाने के सवाल पर बाबा बोले कि बुजुर्गों को आशीर्वाद की भूमिका में आ जाना चाहिए।

राममंदिर को उन्होंने, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मुद्दा बताया। आप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झाडू बिना हाथ के नहीं चल सकती। झाडू की उम्र ज्यादा नहीं होती। योगगुरु ने कहा कि पाकिस्तान, आतंकवादी और राष्ट्रविरोधी तत्व मोदी के पीछे पड़े हैं, जो भी आतंकवादी पकड़े जा रहे हैं उनका निशाना मोदी हैं।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल पाल, संजय अग्रवाल, नितिन मलिक, उमेश मलिक, राजीव प्रताप सैनी और स्वाभिमान ट्रस्ट से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें