उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक भर्ती परीक्षा 2013 की तिथि घोषित कर दी है। चयन बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में टीजीटी-पीजीटी परीक्षा 2013 को 11,18, 25 जनवरी एवं एक और आठ फरवरी 2015 में कराने का फैसला किया गया है। चयन बोर्ड की ओर से परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
चयन बोर्ड की ओर से लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टीजीटी-पीजीटी परीक्षा 2013 कराने के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है।
चयन बोर्ड के सचिव जितेन्द्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चयन बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. परशुराम पाल की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में शिक्षक भर्ती को जल्द पूरा करने का फैसला किया गया।