फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों के निशाने पर विमान सेवाएं, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
क्या एक बार फिर से 1999 के कंधार कांड को दोहराने की आतंकी तैयारी कर रहे हैं? ये सवाल इसलिए क्योंकि देश की खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट विमान हाईजैक की आशंका को लेकर जारी किया गया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के मुताबिक मिल रहे इनपुट्स ये बताते हैं कि आतंकी विमान को अपना निशाना बना सकते हैं। सबसे ज्यादा खतरा दिल्ली और काबुल के बीच चलने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को लेकर जताया गया है।

ये अलर्ट कोलकाता एयरपोर्ट पर शनिवार को आए एक अज्ञात फोन कॉल के बाद जारी किया गया। एअर इंडिया के कोलकाता स्थित कार्यालय में ये अज्ञात फोन आया था। जिसमें एअर इंडिया के विमान को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

इस धमकी भरे फोन के बाद से ही हवाई अड्डों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई। उन्होंने देशभर के सभी हवाई अड्डों की सुरक्षा पुख्ता करने की कोशिशें शुरू कर दी। इस बीच रविवार को भी जांच एजेंसियों को ऐसे ही सुराग मिले।

इधर अलर्ट के तुरंत बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों के साथ-साथ विमान के स्टाफ की भी कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही है।

खुफिया एजेंसियों को मिल रही जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा खतरा एअर इंडिया की फ्लाइट को ही है। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है।

फिलहाल हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कई राउंड की चेकिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही कोलकाता स्थित एअर इंडिया के कार्यालय में आए धमकी भरे फोन कॉल की जांच भी प्रशासन कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें