28 जनवरी से पहले आतंकवादी मुंबई को दहलाने के फिराक में हैं। खुफिया एजेंसी की इस सूचना के बाद मुंबई को हाई एलर्ट कर दिया गया है। आईबी सूत्रों के अनुसार मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर दहशतवादियों के निशाने पर है। इसलिए सिद्धिविनायक मंदिर सहित मुंबई के विभिन्न ठिकानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो(आईबी) को एक आतंकवादी संगठन की एक सूची मिली है जिसमें मुंबई के किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना है। इसकी सारी जानकारी दी गई है। इसके बाद खुफिया एजेंसी ने मुंबई पुलिस को 28 जनवरी तक सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
पुलिस को आशंका है कि जमात-उद-दावा, लस्कर ए तैयबा, जैश ए मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के कुछ आतंकवादी देश में दाखिल हो चुके हैं। इन आतंकवादियों के चार अलग-अलग समूह महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और राजस्थान रवाना किए गए हैं।